सरकारी जमीन पर नहीं करें खटाल का संचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र में संचालित खटाल मालिकों की बैठक हुई. इसमें नगर परिषद की ओर से नगर प्रबंधक प्रकाश साहू मौजूद थे. बैठक में एसडीओ ने खटाल मालिकों से कहा कि वे रेलवे की जमीन, सीसीएल की जमीन व सड़क किनारे खटाल का संचालन नहीं करें. जांच […]
विज्ञापन
रामगढ़ : एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र में संचालित खटाल मालिकों की बैठक हुई. इसमें नगर परिषद की ओर से नगर प्रबंधक प्रकाश साहू मौजूद थे. बैठक में एसडीओ ने खटाल मालिकों से कहा कि वे रेलवे की जमीन, सीसीएल की जमीन व सड़क किनारे खटाल का संचालन नहीं करें.
आपके शहर में
विज्ञापन
जांच में अगर सरकारी जमीन पर खटाल पाया गया, तो मालिकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा गया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सड़क पर अपने पशुओं को आवारा नहीं छोड़ें. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है व आवागमन बाधित होता है.
खटाल संचालकों को निर्देश दिया गया कि गोबर को इधर उधर नहीं फेंकें तथा खटालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, ताकि कोई बीमारी नहीं फैले. संचालकों को खाद्य सुरक्षा के तहत निबंधन कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में लगभग 50 से अधिक खटाल संचालक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन