फांसी के फंदे से लटकता मिला सीसीएल कर्मचारी का शव

Updated at : 14 Jan 2020 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
फांसी के फंदे से लटकता मिला सीसीएल कर्मचारी का शव

सुरेंद्र/शंकर रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा वाशरी में मंगलवार सुबह फांसी से लटकता हुआ एक कामगार का शव देखा गया. मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद लगभग (53 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि परमानंद सोमवार रात्रि पाली दस बजे से सुबह छह बजे तक के लिए ड्यूटी में गये थे. इस […]

विज्ञापन

सुरेंद्र/शंकर

रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा वाशरी में मंगलवार सुबह फांसी से लटकता हुआ एक कामगार का शव देखा गया. मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद लगभग (53 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि परमानंद सोमवार रात्रि पाली दस बजे से सुबह छह बजे तक के लिए ड्यूटी में गये थे. इस बीच मंगलवार अहले सुबह पांच बजे कुछ कामगारों द्वारा इसके शव को फांसी से लटकते हुए देखा गया. इसके बाद घटना की सूचना प्रबंधन के अधिकारियों व पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को उतारने लगी तो कामगारों ने इसका जमकर विरोध किया और इसके आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर शव को उतारने नहीं दिया.

यहां कामगार इसके आश्रित को नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए थे. लगभग 11:30 बजे प्रबंधन द्वारा 15 दिन के अंदर नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया गया. इसके बाद शव को उतारने दिया गया. उधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परमानंद कैटेगरी छह इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था. वे गोपालगंज बिहार के रहने वाले थे.

कई तरह की हो रही थी चर्चा

कामगार की मृत्यु पर कई तरह की चर्चा की जा रही थी. लोगों का कहना था कि वह खुद फांसी लगाया या फिर इसकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. इससे पूर्व भी एक कामगार की मृत्यु वाशरी रेलवे लाइन के समीप संदेहास्पद स्थिति में हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola