रामगढ़: रेलवे ब्रिज के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, घटनास्थल पर ही हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 2:11 PM
मांडू: रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधी नदी स्थित रेलवे ब्रिज के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक रेलवे ब्रिज में अलमुनियम पेंट का कार्य कर रहा था. यह घटना मंगलवार की 12 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बबलू […]
मांडू: रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधी नदी स्थित रेलवे ब्रिज के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक रेलवे ब्रिज में अलमुनियम पेंट का कार्य कर रहा था.
यह घटना मंगलवार की 12 बजे की बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार बबलू राजवंशी (पिता केदार राजवंशी, ग्राम चमरबीघा, थाना रजौली, जिला नवादा निवासी) अपने चार दोस्तों के साथ दूधी नदी स्थित रेलवे ब्रिज में पेंट का कार्य कर रहा था, इसी बीच वह रेलवे का हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गया.
तार की चपेट में आते ही वह ब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही मांडू थाना प्रभारी रामजीवन राम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद थाना प्रभारी ने रेलवे पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










