बारिश ने बढ़ायी ठंड, घरों में दुबके लोग

Updated:
विज्ञापन

दो, तीन व चार जनवरी को होगी बारिश अलाव व कंबल की व्यवस्था करने की मांग चितरपुर : रजरप्पा क्षेत्र में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गयी है. इससे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड के कारण लोग दिन भर अपने घरों में ही दुबक कर रह रहे हैं. नववर्ष के पहले दिन […]

विज्ञापन

दो, तीन व चार जनवरी को होगी बारिश

आपके शहर में

विज्ञापन
अलाव व कंबल की व्यवस्था करने की मांग
चितरपुर : रजरप्पा क्षेत्र में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गयी है. इससे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड के कारण लोग दिन भर अपने घरों में ही दुबक कर रह रहे हैं.
नववर्ष के पहले दिन बुधवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी है. नव वर्ष के कारण लोग बुधवार को ठंड के बावजूद घरों से निकले. शाम पांच बजे से पहले ही लोग घरों में प्रवेश कर गये. श्रद्धालु मंदिर क्षेत्र में ही अलाव जला कर ठंड से राहत पाते नजर आये. शीतलहर के साथ ठंड के कारण मॉर्निंग वॉक में लोग नहीं निकल रहे हैं.
चितरपुर, गोला व दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों में लोग अपने स्तर से अलाव जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं. बुधवार को बारिश के साथ न्यूनतम 11 डिग्री व अधिकतम 19 डिग्री तापमान रहा. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता सुधीर मंगलेश ने प्रशासन से सभी चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था करने एवं क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola