पीवीयूएनएल में जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : रामगढ़ जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग के तत्वावधान में बुधवार को पीवीयूएनएल में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षकों ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को इवीएम व वीवी पैट से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मशीन से मॉक पोल भी कराया गया. सी विजिल एप […]

विज्ञापन

पतरातू : रामगढ़ जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग के तत्वावधान में बुधवार को पीवीयूएनएल में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षकों ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को इवीएम व वीवी पैट से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मशीन से मॉक पोल भी कराया गया. सी विजिल एप व दिव्यांग व बुर्जुग मतदाताओं को मतदान करने के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान मतदान संबंधित पंपलेट का वितरण कर 12 दिसंबर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर सीडीपीओ अनिशा कुजुर, सुनील पांडेय, लाल बिहारी प्रसाद, अरुण कुमार राय, प्रवीण मिश्रा समेत कंपनी के अधिकारी राजेश डुंगडुंग, वाइपी सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola