सीसीएल अधिकारी के आवास में तोड़फोड़
अरगड्डा़ : अरगड्डा जीएम ऑफिस की ऑफिसर्स कॉलोनी में बीती रात बुध बाजार के ग्रामीणों ने सीसीएल अधिकारी के आवास में तोड़फोड़ व अधिकारी के साथ गाली गलौज की. इस संबंध में सीसीएल अधिकारी वीके जायसवाल ने परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. श्री जायसवाल ने आवेदन में लिखा […]
अरगड्डा़ : अरगड्डा जीएम ऑफिस की ऑफिसर्स कॉलोनी में बीती रात बुध बाजार के ग्रामीणों ने सीसीएल अधिकारी के आवास में तोड़फोड़ व अधिकारी के साथ गाली गलौज की. इस संबंध में सीसीएल अधिकारी वीके जायसवाल ने परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
श्री जायसवाल ने आवेदन में लिखा है कि बीती रात लगभग 8:30 बजे 25-30 की संख्या में ग्रामीण उसके आवास के पास जमा हो गये. इसके बाद आवास में तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने गाली गलौज भी की. ग्रामीण बुध बाजार में बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी जता रहे थे. इस संबंध में श्री जायसवाल ने बताया कि बुध बाजार में लोड शेडिंग के कारण कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद होती है. इसको लेकर ग्रामीण मेरे आवास पर पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए