300 नव प्रशिक्षित जवानों ने देश सेवा की ली शपथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को कसम परेड का आयोजन किया गया. कसम परेड में रेजिमेंटल सेंटर से नव प्रशिक्षित 300 जवानों ने भाग लिया. कसम परेड के मुख्य अतिथि सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग (सेना मेडल) थे. नव प्रशिक्षित जवानों ने धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता व […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को कसम परेड का आयोजन किया गया. कसम परेड में रेजिमेंटल सेंटर से नव प्रशिक्षित 300 जवानों ने भाग लिया. कसम परेड के मुख्य अतिथि सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग (सेना मेडल) थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
नव प्रशिक्षित जवानों ने धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता व श्री गुरु ग्रंथ साहिब को स्पर्श कर देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ली. शपथ ग्रहण करने के बाद जवानों ने रेजिमेंट के बैंड धुन पर परेड कर सलामी दी. सलामी मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग (सेना मेडल) ने ली. शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य अतिथि ने खुली जिप्सी पर परेड का निरीक्षण किया. मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर चारग ने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर जवानों को बधाई दी.
उन्होंने सभी को एकजुट होकर कठिन परिश्रम, वफादारी और ईमानदारी के साथ काम करते हुए भारतीय सेना व अपने रेजिमेंट को गौरवान्वित करने पर जोर दिया. मौके पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों जवानों को मुख्य अतिथि ने मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. कसम परेड को देखने के लिए किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में आर्मी पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्रा भी माैजूद थे. मौके पर रेजिमेंट के सभी सैन्य अधिकारी, जेसिओज, एनसीओज, रंगरूट व उनके परिवार के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन