अंधेरे का लाभ उठा मुखिया व पति भागे, बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन

केदला :तिलैया जंगल के समीप मुख्य मार्ग पर हाथियों ने लइयो उत्तरी पंचायत की मुखिया बिंदु देवी व पति विश्वनाथ महतो को घेर लिया. दोनों ने जंगल की ओर भाग कर जान बचायी. इस संबंध में मुखिया पति विश्वनाथ महतो ने बताया कि सोमवार रात में बोकारो से कार से तितैया होते हुए लइयो आवास […]

विज्ञापन

केदला :तिलैया जंगल के समीप मुख्य मार्ग पर हाथियों ने लइयो उत्तरी पंचायत की मुखिया बिंदु देवी व पति विश्वनाथ महतो को घेर लिया. दोनों ने जंगल की ओर भाग कर जान बचायी. इस संबंध में मुखिया पति विश्वनाथ महतो ने बताया कि सोमवार रात में बोकारो से कार से तितैया होते हुए लइयो आवास आ रहे थे. रात में हाथियों ने तिलैया जंगल के समीप रास्ता रोक दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गाड़ी की रोशनी देख कर हाथियों ने कार पर हमला करने का प्रयास किया. गाड़ी पीछे करने के दाैरान कार का चक्का फंस गया. कार की आवाज के बाद हाथी रुक गये. गाड़ी की लाइट बंद कर हमलोग जगेशर बिहार जंगल की अोर भागे. अंधेरे के कारण हमलोगों की जान बच गयी. इसकी जानकारी जगेशर बिहार के ग्रामीणों को दी गयी. ग्रामीण व रेंजर की मदद से हाथियों को भगाया गया. इसके बाद हमलोग कार लेकर घर लाैटे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola