महिला सशक्तीकरण का होगा प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण को लेकर आजसू पार्टी की बैठक चैनपुर : मांडू प्रखंड की सोनडीहा पंचायत के मंडाटांड़ में महिला सशक्तीकरण को लेकर आजसू पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता सोनडीहा पंचायत अध्यक्ष जुगल महतो ने की. संचालक सचिव नारायण महतो ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी […]
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण को लेकर आजसू पार्टी की बैठक
आपके शहर में
विज्ञापन
चैनपुर : मांडू प्रखंड की सोनडीहा पंचायत के मंडाटांड़ में महिला सशक्तीकरण को लेकर आजसू पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता सोनडीहा पंचायत अध्यक्ष जुगल महतो ने की. संचालक सचिव नारायण महतो ने किया.
बैठक में मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी महतो व विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह, मांडू प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्षा संगीता महतो, मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष तापेश्वर महतो शामिल हुए.
मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि आजसू पार्टी महिला सशक्तीकरण व स्वावलंबन को लेकर प्रतिबद्ध हैं. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मांडू विधानसभा क्षेत्र के सभी पंजीकृत महिला समूह के बीच दरी -कुर्सी का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आधी आबादी को उचित सम्मान और अधिकार दिलाना हमारा नैतिक कर्तव्य है.
इस अवसर पर मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष द्वारिका महतो, उपाध्यक्ष विक्रम भगत, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, कमल क्लब जिला अध्यक्ष उमेश कुमार, अजय महतो, राजू तुरी, रामेश्वर महतो, बबीता देवी, जूली देवी, पिंकी देवी, मीना देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन