ePaper

एक ही रात कई घरों से हजारों की चोरी

Updated at : 25 Jun 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात कई घरों  से हजारों की चोरी

गोला : गोला थाना क्षेत्र के मठवाटांड़ गांव में एक महिला के आवास से हजारों रुपये संपत्ति की चोरी कर ली गयी. बताया जाता है कि रविवार रात ताला तोड़ कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और हजारों के नकद समेत जेवरात व कीमती सामान की चोरी कर ली. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राम […]

विज्ञापन

गोला : गोला थाना क्षेत्र के मठवाटांड़ गांव में एक महिला के आवास से हजारों रुपये संपत्ति की चोरी कर ली गयी. बताया जाता है कि रविवार रात ताला तोड़ कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और हजारों के नकद समेत जेवरात व कीमती सामान की चोरी कर ली. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो के तीरला गांव स्थित घर से कृषि संयंत्र सहित साइकिल की चोरी कर ली गयी.

इसी गांव के एक विद्यालय से भी पंखा और कई सामग्री की चोरी कर ली गयी. इससे दो-तीन दिन पूर्व भी गोला के कई घरों से नकद समेत जेवरात व कीमती सामान की चोरी हुई है. एक सप्ताह पूर्व गोला – रजरप्पा मार्ग स्थित कोरांबे गांव के समीप माइक्रो फाइनांस कंपनी के एक कर्मचारी से 49 हजार रुपये की लूट कर ली गयी थी. इसी रोड में एक महिला से भी सोने की चेन की छिनतई हुई थी. लोगों का कहना है कि इन दिनों गोला थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola