सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 2:39 AM
उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल के उरीमारी बेस वर्कशॉप में नकाबपोश हथियारबंद करीब एक दर्जन अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार रात की है. अपराधी वर्कशॉप के पीछ से चहारदीवारी में सेंधमारी की अंदर आये. यहां ड्यूटी पर तैनात प्रधान सुरक्षा कर्मी मो सिराजुद्दीन व होमगार्ड सत्यनारायण प्रसाद को बंधक बना […]
उरीमारी : सीसीएल बरका-सयाल के उरीमारी बेस वर्कशॉप में नकाबपोश हथियारबंद करीब एक दर्जन अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार रात की है. अपराधी वर्कशॉप के पीछ से चहारदीवारी में सेंधमारी की अंदर आये. यहां ड्यूटी पर तैनात प्रधान सुरक्षा कर्मी मो सिराजुद्दीन व होमगार्ड सत्यनारायण प्रसाद को बंधक बना लिया.
वर्कशॉप के कई कमरों का ताला तोड़ने के बाद महंगे पार्ट्स को लूट लिया. अपराधियों ने यहां पर करीब एक घंटे तक लूटपाट की. सुबह पाली में ड्यूटी पहुंचे कर्मियों ने दोनों बंधकों को मुक्त कराया. मामले की जानकारी सीसीएल सुरक्षा विभाग को दी. उरीमारी पुलिस ने भी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूछताछ के लिए बंधक बने दोनों सुरक्षा कर्मियों को थाने ले गयी.
इधर, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी श्यामसुंदर प्रसाद ने कहा कि घटना की लिखित सूचना उरीमारी ओपी को दी गयी है. करीब ढाई लाख के सामान की लूट हुई है. दूसरी ओर, उरीमारी ओपी प्रभारी इशरार अहमद ने बताया कि मामले की जांच जारी है. प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. प्रबंधन से लूटे गये सामान की सूची व उससे संबंधित कागजात देने को कहा गया है. इसके मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि इसी वर्कशॉप में कुछ महीने पूर्व भी सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर इसी तर्ज पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










