दुर्घटना में घायल युवक की मौत

भुरकुंडा : आकाशदीप कॉलोनी, रिवर साइड के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में स्थानीय चीफ हाउस झूला पुल निवासी शिवम कुमार व अजमल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को भुरकुंडा अस्पताल पहुंचाया. दोनों को गंभीरावस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया. यहां मंगलवार शाम को घायल शिवम कुमार […]
भुरकुंडा : आकाशदीप कॉलोनी, रिवर साइड के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में स्थानीय चीफ हाउस झूला पुल निवासी शिवम कुमार व अजमल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को भुरकुंडा अस्पताल पहुंचाया. दोनों को गंभीरावस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया.
यहां मंगलवार शाम को घायल शिवम कुमार (22) ने दम तोड़ दिया. अजमल भी फिलहाल गंभीर है. अजमल का इलाज रांची स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. शिवम का शव बुधवार को उसके घर लाया जायेगा. बताया गया कि अजमल पैदल अपने घर जा रहा था, जबकि शिवम बाइक से था. अपने घर की तरफ बाइक मोड़ने के दौरान शिवम असंतुलित होकर अजमल को चपेट में लेते हुए सड़क पर जा गिरा. शिवम के पिता उमेश राम बेंगलुरु में निजी कंपनी में कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




