गाड़ी छुड़ाने गये युवक की पुलिस ने की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला : गोला थाना गेट के समीप सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों से जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान 25 बाइक सवारों से 19 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये. एक बाइक को जब्त कर थाना को सुपूर्द कर दिया गया. कई लोगों के कागजात […]

विज्ञापन

गोला : गोला थाना गेट के समीप सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों से जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान 25 बाइक सवारों से 19 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये. एक बाइक को जब्त कर थाना को सुपूर्द कर दिया गया. कई लोगों के कागजात होने के बावजूद उनसे जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

इसके कारण ट्रैफिक पुलिस के साथ झड़प भी हुई. प्रवीण मुंडा ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार की बाइक ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया था. वह जब उसे छुड़ाने के लिए पहुंचे, तो मेरी बाइक की चाबी छीन ली गयी. मेरी बाइक आैर हमें घसीट कर थाना ले जाया गया. इस दौरान पुलिस ने मेरे साथ मारपीट भी की. इसका विरोध करने पर छह सौ रुपये का जुर्माना लगा दिया गया. इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रवीण मुंडा अपनी बाइक की चाबी से रिश्तेदार की जब्त बाइक खोलने की कोशिश कर रहा था. इसके कारण उससे जुर्माना वसूला गया. दूसरी अोर, पुलिस ने मारपीट की घटना से इनकार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola