ससुरालवालों पर मामला दर्ज कराया

कुजू : दिगवार निवासी इंदर महतो की विवाहित पुत्री कविता देवी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ससुराल वालों के विरुद्ध कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में विवाहिता ने कहा है कि हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनके परिजनों ने 29 अप्रैल 2016 को मंडई खुर्द हजारीबाग निवासी रवि कुमार के साथ शादी […]
कुजू : दिगवार निवासी इंदर महतो की विवाहित पुत्री कविता देवी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ससुराल वालों के विरुद्ध कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में विवाहिता ने कहा है कि हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनके परिजनों ने 29 अप्रैल 2016 को मंडई खुर्द हजारीबाग निवासी रवि कुमार के साथ शादी की थी.
परिजनों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये, एक होंडा साइन बाइक दी थी. छह माह तक ससुराल वालों द्वारा हमें ठीक से रखा, लेकिन बाद में पति रवि कुमार, ससुर गोविंद महतो, सास सुगिया देवी, भैंसुर शंकर महतो ने पुन: दहेज की मांग की. रवि व्यवसाय का कार्य करेगा, इसके लिए एक लाख की मांग की गयी. मायके वालों ने व्यवसाय के नाम पर 50 हजार दिया. फिर हमें तीन माह ठीक से रखा गया. इस बीच हमने चार जनवरी 2018 को पुत्री को जन्म दिया.
तब ससुराल वालों ने पुत्री सौम्या के नाम से दो लाख फिक्स डिपोजिट कराने की मांग की. 16 मार्च 2019 को होली के बहाने हमें ससुराल पहुंचा दिया गया. सात मई को ससुरालवाले फोन पर राशि व्यवस्था कर रखने की बात कहते हुए शाम को दिगवार मायके पहुंच गये. इस बीच राशि की मांग पर जब विरोध किया, तो पति व सास ने हमारे साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




