वरीय अधिकारियों को दी पानी संकट की जानकारी

Updated at : 07 Jun 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
वरीय अधिकारियों को दी पानी संकट की जानकारी

सिविल विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया भुरकुंडा : कोयलांचल क्षेत्र के कॉलोनियों में व्याप्त पानी की समस्या को दूर करने के लिए सिविल विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया. विभाग ने समस्याओं का जायजा लिया. इस संबंध में भुरकुंडा पानी टंकी के इंचार्ज सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य […]

विज्ञापन

सिविल विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया

भुरकुंडा : कोयलांचल क्षेत्र के कॉलोनियों में व्याप्त पानी की समस्या को दूर करने के लिए सिविल विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया. विभाग ने समस्याओं का जायजा लिया. इस संबंध में भुरकुंडा पानी टंकी के इंचार्ज सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह ने कहा कि जलापूर्ति समस्या की जानकारी निदेशक कार्मिक, पीओ भुरकुंडा, क्षेत्रीय सलाहकार समिति, एरिया सेफ्टी कमेटी, वेलफेयर कमेटी के साथ-साथ महाप्रबंधक सेफ्टी को भी दी गयी है.

उम्मीद है कि मामले पर सकारात्मक पहल होगी. उन्होंने बताया कि पतरातू वाटर वर्क्स से डैम द्वारा की जा रही जलापूर्ति लगातार पावर कट के कारण बाधित हो रही है. इसके अलावा सौंदा क्षेत्र में मोटा पाइप के भारी लिकेज के कारण संबंधित इलाकों में पानी सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है. जिससे लपंगा कॉलोनी क्षेत्र में भी पानी स्टोर नहीं हो पाता है. निरीक्षण में मनोज कुमार झा, हरिशंकर चौधरी, असगर अंसारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola