अभिभावकों को मतदान कराने की दिलायेंगे शपथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिउर में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मतदाता जागरूकता अभियान में प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान छात्र-छात्राओं को खुद माता- पिता और अभिभावकों को मतदान कराने के लिए शपथ दिलायेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने बताया सिउर […]
विज्ञापन
रामगढ़ : मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिउर में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मतदाता जागरूकता अभियान में प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान छात्र-छात्राओं को खुद माता- पिता और अभिभावकों को मतदान कराने के लिए शपथ दिलायेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने बताया सिउर गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र में आता है. हर नागरिक को मत देने के लिए जागरूक किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मतदान एक ऐसा साधन है, जिससे लोग स्वयं देश का विकास निर्धारित कर सकते हैं. मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिउर से प्रभातफेरी निकाली जायेगी.
प्रभातफेरी के दौरान गांव की गलियों में ढोल- नगाड़े बजा कर बच्चे मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे. मतदाता जागरूकता अभियान में शिक्षक धनेश्वर राम, किशोरी महतो, रिंकू कुमार प्रभाकर, संजय पासवान, सुरेंद्र प्रजापति, बीना लिंडा, शीला देवी, मंटी तिर्की, पलवा देवी छात्र-छात्रा नीतू कुमारी, सावित्री कुमारी, खुशबू कुमारी, रूपा कुमारी, रीमा कुमारी, संध्या कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, अनिता कुमारी, निखिल बेदिया, सोनू मुंडा, समीर बेतिया, पंकज गुप्ता, सपना कुमारी व संगीता कुमारी ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन