तेरे जैसा राम भक्त ना हुआ ना होगा दोबारा… से गूंजा शहर
रामगढ़ : तेरे जैसा राम भक्त ना हुआ ना होगा दोबारा, रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी-न्यारी गीतों से रामगढ़ शहर शनिवार को गूंजता रहा. रामनवमी के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. प्रात: आठ बजे के बाद नवमी के प्रवेश करने पर रामनवमी की पूजा की गयी. पूजा के […]
रामगढ़ : तेरे जैसा राम भक्त ना हुआ ना होगा दोबारा, रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी-न्यारी गीतों से रामगढ़ शहर शनिवार को गूंजता रहा. रामनवमी के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. प्रात: आठ बजे के बाद नवमी के प्रवेश करने पर रामनवमी की पूजा की गयी.
आपके शहर में
पूजा के बाद लोगों ने मंदिरों व घरों में महावीरी ध्वज स्थापित किया. रामनवमी को लेकर मंदिरों के समक्ष प्रसाद, फल, फूल की दुकानें लगायी गयी थी. रामगढ़ शहर के झंडा चौक स्थित प्राचीन महावीर मंदिर, थाना चौक स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, लोहार टोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिवाजी चौक स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर, किला मंदिर के समक्ष स्थित हनुमान मंदिर, सुभाष चौक के निकट स्थित हनुमान मंदिर, नया बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही. मंदिरों को फूलों व छोटे विद्युत बल्बों से सजाया गया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए