ऑटो पलटा, होटल मालिक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 12:43 AM

विज्ञापन

चितरपुर/गोला : रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित नकटीगढ़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी आैर कुछ लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग 9:20 बजे चितरपुर निवासी प्रदीप साव उर्फ मालदा, सुमन पोद्दार, गोपाल साव सहित कई लोग गोला से एक ऑटो से चितरपुर लौट रहे […]

विज्ञापन

चितरपुर/गोला : रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित नकटीगढ़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी आैर कुछ लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग 9:20 बजे चितरपुर निवासी प्रदीप साव उर्फ मालदा, सुमन पोद्दार, गोपाल साव सहित कई लोग गोला से एक ऑटो से चितरपुर लौट रहे थे.

इसी बीच यहां मारुति वैन के साथ टक्कर होने से ऑटो पलट गयी. इसमें प्रदीप साव उर्फ मालदा लगभग (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां इनकी माैत हो गयी. ऑटो में सवार सुमन पोद्दार, गोपाल साव सहित कई लोगों को भी चोट लगी है. सभी का इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि प्रदीप साव चितरपुर निवासी सह बालाजी इंजीकोम के प्रोपराइटर अतुल चंद्र पोद्दार के बड़े भाई थे. चितरपुर बस स्टैंड में स्थित वह होटल संचालक भी थे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola