कोरांबे में युवक की हत्या, पुलिस कर रही जांच

गोला : गोला पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोरांबे गांव के प्रभु तेली की मां साजो देवी के घर के आंगन से संदेहास्पद अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान गांव के ही विक्रम बेदिया (22 वर्ष) के रुप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के […]
गोला : गोला पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोरांबे गांव के प्रभु तेली की मां साजो देवी के घर के आंगन से संदेहास्पद अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान गांव के ही विक्रम बेदिया (22 वर्ष) के रुप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार इसके आंगन व घर के पीछे खून के धब्बे थे. इस संबंध में मृतक की बड़ी बहन लालो कुमारी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने कहा है कि मेरा भाई विक्रम बेदिया सोमवार रात में गांव के एतवा नायक के साथ शराब पीने के लिए साजो देवी के घर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




