लुरूंगा जंगल से अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

उरीमारी : उरीमारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात लुरूंगा जंगल क्षेत्र में छापामारी कर अवैध कोयला लदे 12 चक्का ट्रक को पकड़ा. इस ट्रक (जेएच02एसी-8657) पर लगभग 12 टन कोयला लदा है. पुलिस ने मौके पर ही एक मारुति सुजुकी कार (जेएच02-5356) को भी जब्त किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने […]
उरीमारी : उरीमारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात लुरूंगा जंगल क्षेत्र में छापामारी कर अवैध कोयला लदे 12 चक्का ट्रक को पकड़ा. इस ट्रक (जेएच02एसी-8657) पर लगभग 12 टन कोयला लदा है. पुलिस ने मौके पर ही एक मारुति सुजुकी कार (जेएच02-5356) को भी जब्त किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग गये.
पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिक, चालक, उप चालक के खिलाफ धारा 414/34 भादवि व माइनिंग एक्ट 30(11) की धारा के तहत केस दर्ज किया है. उरीमारी थाना प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि पूर्व में भी लुरूंगा जंगल क्षेत्र से अवैध कोयला लदे वाहनों को पकड़ा जा चुका है. मामले की सघनता से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




