बच्चों के ऊपर जबरन अपनी राय न थोपें : अजयदीप बाधवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 2:01 AM
भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में सोमवार को स्मार्ट पैरेंटिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मोटिवेटर अजयदीप बाधवा, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य उपेंद्र राय ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को स्मार्ट पैरेंटिंग के लिए आवश्यक बातों की जानकारी दी गयी. मोटिवेटर अजयदीप बाधवा ने कहा […]
भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में सोमवार को स्मार्ट पैरेंटिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मोटिवेटर अजयदीप बाधवा, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य उपेंद्र राय ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को स्मार्ट पैरेंटिंग के लिए आवश्यक बातों की जानकारी दी गयी.
मोटिवेटर अजयदीप बाधवा ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न डालें, बल्कि उनकी परेशानी को समझकर उसका समाधान करें. बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहें, ताकि बच्चे के मन में कभी भी कोई अनैतिक कदम उठाने का विचार घर न कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










