ट्रक मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

घाटोटांड़. सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना लोकल सेल से लिंकेज का कोयला लेकर निकले दो ट्रकों के मालिक व चालक पर कोयला गबन करने का आरोप लगा है. इस बावत श्रीबालाजी रोडवेज कुजू के संचालक राजू अग्रवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि ज्वाला कोक प्रा. लि. […]

विज्ञापन

घाटोटांड़. सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना लोकल सेल से लिंकेज का कोयला लेकर निकले दो ट्रकों के मालिक व चालक पर कोयला गबन करने का आरोप लगा है. इस बावत श्रीबालाजी रोडवेज कुजू के संचालक राजू अग्रवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि ज्वाला कोक प्रा. लि. महुदा,डुबरा पुरूलिया कंपनी का लिंकेज का कोयला सीसीएल की झारखंड.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्खनन परियोजना सेल सेंटर से उठा कर उसे कंपनी के कोक फैक्ट्री में भेजने का काम श्रीबालाजी रोडवेज द्वारा किया जाता है.इसके तहत 13 फरवरी 2019 को जेएच 02एटी 4987 के मालिक सुमित सिंह व जेएच02भी 4751 के मालिक मनोज वर्मा से उनकी गाड़ी भाड़े पर लेकर झारखंड सेल सेंटर से ट्रकों को लोड करवा कर कोयला ज्वाला कोक प्रा. लि. महुदा भेजने के लिए रवाना किया .जेएच 02एटी 4987 में 25 टन व जेएच02भी 4751 में 25.240 टन कोयला लदा था.

उक्त दोनों ट्रक कोयला ज्वाला कोक फैक्ट्री में पहुंचाने के बजाये कहीं और ले जाकर बेच दिये और पूरा पैसा हड़प गये . इस बावत वेस्ट बोकारो ओपी में दोनों ट्रक के मालिक व ड्राइवर पर भादवी की धारा 420 /407/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola