हर व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करें : डीसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन रामगढ़ : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामगढ़ महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने महिला महाविद्यालय की छात्राओं से कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है. […]
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन
रामगढ़ : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रामगढ़ महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने महिला महाविद्यालय की छात्राओं से कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है.
हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है. हम नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि हम अपने मत का प्रयोग जरूर करें. आसपास के लोगों के साथ -साथ अपने सगे -संबंधियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें. उपायुक्त ने कहा कि नये मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए.
मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर महाविद्यालय की दो छात्राओं को इस अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया. चुनी गयी ब्रांड एंबेसडर अमृतसर जूली और शबनम कुमारी को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुलाब का फूल देकर इस अभियान में जोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










