मां छिन्नमस्तिका ट्रस्ट करेगा रजरप्पा मंदिर का संचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मां छिन्मस्तिका ट्रस्ट का कराया गया निबंधन जिले के उपायुक्त समेत कई पदाधिकारी बने संरक्षक रामगढ़ : रामगढ़ जिला अंतर्गत शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर के संचालन के लिए ट्रस्ट का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा किया गया. मंदिर व आसपास के विकास व उसके संवर्धन के लिए जिला प्रशासन ने मां छिन्नमस्तिका ट्रस्ट नाम से […]
विज्ञापन
मां छिन्मस्तिका ट्रस्ट का कराया गया निबंधन
आपके शहर में
विज्ञापन
जिले के उपायुक्त समेत कई पदाधिकारी बने संरक्षक
रामगढ़ : रामगढ़ जिला अंतर्गत शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर के संचालन के लिए ट्रस्ट का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा किया गया. मंदिर व आसपास के विकास व उसके संवर्धन के लिए जिला प्रशासन ने मां छिन्नमस्तिका ट्रस्ट नाम से निबंधन कराया है.
निबंधन के अनुसार, मां छिन्नमस्तिका ट्रस्ट की संरक्षक समिति में उपायुक्त रामगढ़, पुलिस अधीक्षक, एडिशनल जिला सत्र न्यायाधीश वन, उप विकास आयुक्त, निर्देशक डीआरडीए, एसी, सिविल सर्जन, एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, सीओ चितरपुर व गोला बीडीओ, श्रम अधीक्षक रामगढ़, विद्युत कार्यपालक अभियंता रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पेयजल व स्वच्छता विभाग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़ शामिल हैं.
बताया जाता है कि ट्रस्ट बनाने से मंदिर संचालन व संरक्षक सहित श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा होगी. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने के भी आसार बढ़ गये हैं. हालांकि निबंधन की कॉपी अभी जिला प्रशासन ने उपलब्ध नहीं करायी है. सूत्रों की माने तो निबंधन में देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में संचालित ट्रस्टों की कार्यशैली को आधार बनाया गया है. इसके तहत नियमित लंगर चलाने की भीव्यवस्था होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन