रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में अपराधियों का धावा
Updated at : 31 Dec 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू थाना अंतर्गत कोतो पंचायत के अंबाटोला डाड़ीडीह स्थित झारखंड कंस्ट्रक्शन एंड स्टील फैक्ट्री में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर गार्ड को बंधक बना लिया. इसके बाद फैक्ट्री मालिक सोनू खान के भाई एकलाखुल रहमान को कंबल में लपेट कर जला कर […]
विज्ञापन
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू थाना अंतर्गत कोतो पंचायत के अंबाटोला डाड़ीडीह स्थित झारखंड कंस्ट्रक्शन एंड स्टील फैक्ट्री में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर गार्ड को बंधक बना लिया.
इसके बाद फैक्ट्री मालिक सोनू खान के भाई एकलाखुल रहमान को कंबल में लपेट कर जला कर मारने का प्रयास किया. एकलाखुल जान बचा कर भागने का प्रयास किया, तो अपराधी रियाज अंसारी ने पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया.
इसके बाद फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ की गयी. एक अल्टो कार और ट्रैक्टर में आग लगा दी. इससे कार जल कर खाक हो गयी. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की.
घटना की सूचना मिलने पर पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली. फैक्ट्री मालिक सोनू खान ने पुलिस को बताया कि अपराधी रियाज अंसारी ने घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए रात भर छापामारी की.
श्रीवास्तव गिरोह के लोगों पर मामला दर्ज : पतरातू थाना में फैक्ट्री मालिक सोनू खान के आवेदन पर सुशील श्रीवास्तव गिरोह के अपराधी रियाज अंसारी समेत पिंटू कुमार महतो, मिंकु खान, बिटू अंसारी, दीपक कुमार, संदीप महतो, टिवंकल कुमार उर्फ लंबू समेत सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया.
नहीं छोड़े जायेंगे अपराधी : रविवार को पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने स्टील फैक्ट्री का निरीक्षण किया. मामले की विस्तृत जानकारी फैक्ट्री मालिक से ली. इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा. अपराधियों के संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




