कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2018 2:55 AM
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरना नगर पंचायत स्थित कारीखोखो के बाबू टोला के समीप स्थित एक कुएं से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सिकंदर सिंह निवासी कारीखोखो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक पेशे से शक्तिमान ट्रक का […]
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरना नगर पंचायत स्थित कारीखोखो के बाबू टोला के समीप स्थित एक कुएं से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सिकंदर सिंह निवासी कारीखोखो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक पेशे से शक्तिमान ट्रक का चालक था.
वह रोजाना खटोलिया स्थित एक खदान में शक्तिमान चलाने जाता था. शनिवार की सुबह भी वो घर से प्रत्येक दिन की तरह खटोलिया गया था, पर रविवार की रात तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन काफी चिंतित थे. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की शाम को युवक को बाबू टोला में घूमते हुए देखा गया था. सोमवार की सुबह जब बाबू टोला के ग्रामीण उक्त कुएं में पानी लेने गये तो युवक का शव देखा.
शोर करने पर वहां काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. बाद में इसकी सूचना नवलशाही पुलिस को दी गयी. सूचना पाते ही एएसआइ हेमलाल यादव, उत्तम वैद्य दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे मे लिया. मृतक के सिर के पीछे व कान के नीचे के हिस्से में धारदार हथियार से वार के निशान हैं.
ऐसे में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. नवलशाही थाना प्रभारी शाहिद रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है. वहीं शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की चार वर्ष की एक बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










