चालक के नियंत्रण खोने से बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2018 7:28 AM

विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के रउता राधा कास्टिंग फैक्ट्री स्थित पुल पर बच्चों से भरी स्कूली बस पलट गयी. इसमें एक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया. बस में सवार अन्य सभी बच्चे बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, पीटीपीएस पतरातू डीएवी स्कूल बस (जेएच01एएक्स-8043) से गुरुवार को पतरातू डीएवी व बरकाकाना डीएवी […]

विज्ञापन
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के रउता राधा कास्टिंग फैक्ट्री स्थित पुल पर बच्चों से भरी स्कूली बस पलट गयी. इसमें एक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया. बस में सवार अन्य सभी बच्चे बाल-बाल बच गये.
जानकारी के अनुसार, पीटीपीएस पतरातू डीएवी स्कूल बस (जेएच01एएक्स-8043) से गुरुवार को पतरातू डीएवी व बरकाकाना डीएवी के 39 बच्चे कलस्टर स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए जा रहे थे. रांची रोड में बड़े वाहनों के आवागमन पर लगे बैरियर के कारण बस अशोक सिनेमा रोड से होकर बाइपास सड़क से जा रही थी.
इसी दौरान राधा कास्टिंग फैक्ट्री के समीप सिंगल पुल पर विपरीत दिशा से ट्रक आने के कारण बस चालक दिनेश बस से संतुलन खो दिया और बस पलट गयी. इसमें सुशांत कुमार मामूली रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया.
सभी बच्चे हिम्मत दिखाते हुए बस से बाहर निकले. बस पलटने की खबर पर गांव, स्कूली शिक्षक, अभिभावक समेत डीएवी हजारीबाग प्रक्षेत्र की निदेशिका उर्मिला सिंह घटनास्थल पहुंचे. दूसरी बस मंगा कर बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola