कोलकाता के फूलों से सजा रजरप्पा मंदिर, सुगंधों से महका पूरा क्षेत्र
Updated at : 15 Oct 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : शारदीय नवरात्र को लेकर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी मंदिर को कोलकाता के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. इससे मंदिर का दृश्य आकर्षक लग रहा है. विभिन्न फूलों के सुगंध से पूरा मंदिर क्षेत्र महक उठा है. मंदिर के मुख्य द्वार पर सेव, केला, माैसमी सहित कई फलों से सजाया गया है. […]
विज्ञापन
रजरप्पा : शारदीय नवरात्र को लेकर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी मंदिर को कोलकाता के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. इससे मंदिर का दृश्य आकर्षक लग रहा है. विभिन्न फूलों के सुगंध से पूरा मंदिर क्षेत्र महक उठा है. मंदिर के मुख्य द्वार पर सेव, केला, माैसमी सहित कई फलों से सजाया गया है. जानकारी के अनुसार, कोलकाता से गेंदा, कमल, चमेली, बेली, केवड़ा, रजनीगंधा, सूर्यमुखी सहित कई फूल मंगवा कर मंदिर को कोलकाता के कारीगरों ने सजाया है.
मंदिर के पुजारी सुबोध पंडा, लोकेश पंडा, पोपेश पंडा, रितेश पंडा व गुड्डू पंडा ने बताया कि प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में मां भगवती के मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाता है. इसमें न्यास समिति एवं कई श्रद्धालुओं का योगदान रहता है. नवरात्र को लेकर यहां प्रतिदिन मां छिन्नमस्तिके देवी की विशेष श्रृंगार की जा रही है. दोपहर में भोग व संध्या आरती की जा रही है.
पंचवटी आश्रम में भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है. नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा – अर्चना की गयी. उधर, विभिन्न हवन कुंडों में श्रद्धालुओं, साधकों द्वारा हवन, पूजन व यज्ञ किया जा रहा है. पूरा मंदिर प्रक्षेत्र मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो रहा है. प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा आरती, भजन भी किया जा रहा है. नवरात्र को लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, ओड़िशा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




