लुभा रही है दुर्गा पूजा पंडालों की भव्यता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बरकाकाना/उरीमारी : दुर्गा पूजा पर सयाल उरीमारी कोयलांचल व बरकाकाना क्षेत्र में निर्मित आकर्षक पूजा पंडालों की भव्यता दिखने लगी है. पूजा पंडाल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. श्री श्री दुर्गा पूजा सीसीएल नयानगर बरकाकाना, गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति, चिल्ड्रेन पार्क पूजा समिति, लोको पूजा समिति पोचरा का पंडाल निर्माण पूरा हो चुका […]
विज्ञापन
बरकाकाना/उरीमारी : दुर्गा पूजा पर सयाल उरीमारी कोयलांचल व बरकाकाना क्षेत्र में निर्मित आकर्षक पूजा पंडालों की भव्यता दिखने लगी है. पूजा पंडाल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. श्री श्री दुर्गा पूजा सीसीएल नयानगर बरकाकाना, गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति, चिल्ड्रेन पार्क पूजा समिति, लोको पूजा समिति पोचरा का पंडाल निर्माण पूरा हो चुका है.
सोमवार को सभी पूजा पंडाल के पट खुल जायेंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ने लगेगी. सयाल उरीमारी कोयलांचल में सयाल में बांग्लादेश का प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर व उरीमारी में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर के प्रारूप वाला पूजा पंडाल की भव्यता देखते बन रही है. सयाल पूजा पंडाल का पट सोमवार व उरीमारी पंडाल का पट मंगलवार को खुलेगा. बरकाकाना में नयानगर मेला बाजार में झूला सज गया है. खिलौना, सजावट, होटल, चाट-चाउमीन, प्रसाद, बरतन की दुकानें मेला की खूबसूरती बढ़ायेगी.
श्रद्धालु इंडिया गेट पर लेंगे सेल्फी : श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति सीसीएल नयानगर बरकाकाना ने यहां आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी जोन बताया है. यह प्रवेश द्वार पर बनाया गया है, जो इंडिया गेट के प्रारूप वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन