गोला : दो गुट भिड़े, एएसआइ सहित कई हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मगनपुर के शिव मंदिर परिसर के समीप पीसीसी पथ निर्माण करने को लेकर रविवार को दो गुटों में झड़प हुई. इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई. इसमें दो दर्जन से अधिक लोग सहित गोला थाना के एएसआइ घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया जा […]

विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मगनपुर के शिव मंदिर परिसर के समीप पीसीसी पथ निर्माण करने को लेकर रविवार को दो गुटों में झड़प हुई. इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई. इसमें दो दर्जन से अधिक लोग सहित गोला थाना के एएसआइ घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया जा रहा है. घटना के बाद दोनों गुटों में तनाव है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ए विजयालक्ष्मी ने गांव पहुंच कर मामला को शांत कराया. इस मामले को लेकर छह अगस्त को प्रखंड कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया गया. बताया जाता है कि जिला परिषद फंड के तहत 19 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर से लेकर चक्रवाली रोड तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य होना है.

पीसीसी निर्माण कार्य चक्रवाली पथ से बनते हुए मंदिर परिसर क्षेत्र तक पहुंच गया है. आगे पथ का निर्माण कार्य करने का विरोध एक समुदाय के लोगों ने किया. इनका कहना था कि यहां पूर्व से मंदिर है. लेकिन दूसरे पक्ष के लोग मंदिर परिसर के बीच में से होकर पथ का निर्माण कराना चाहते थे. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola