स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : स्वंतत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त राजेशवरी बी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सिदो- कान्हू मैदान में होगा.मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सुबह 9.05 मिनट पर झंडोत्तोलन करेंगे. डीसी के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : स्वंतत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त राजेशवरी बी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सिदो- कान्हू मैदान में होगा.मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सुबह 9.05 मिनट पर झंडोत्तोलन करेंगे. डीसी के गोपनीय आवास में झंडोतोलन 8.15 बजे, समाहरणालय डीसी कार्यालय में 10 बजे, एसपी कार्यालय में 10.05 बजे, डीडीसी कार्यालय में 10.10 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.
समारोह को सफल बनाने के लिए पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था नगर परिषद व छावनी द्वारा की जायेगी. निर्णय लिया गया कि सर्जेट मेजर द्वारा झंडा बांधने का काम किया जायेगा. 14 व 15 अगस्त को जिले में शराब व वधशाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, एसी विजय गुप्ता, डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माकिरन मुंडा, एसडीओ अनंत कुमार, मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, सीओ ललन कुमार, अमृता कुमारी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola