बारिश के बाद दामोदर खतरे के निशान से ऊपर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उरीमारी : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सयाल के समीप दामोदर नदी का जल स्तर 341.60 पर पहुंच गया है. इसे देखते हुए उरीमारी भूमिगत खदान संख्या एक-दो व तीन-चार से कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है. पूरे मामले की जानकारी लेने सीसीएल मुख्यालय रांची से जीएम सेफ्टी एसबी मराठे, […]

विज्ञापन

उरीमारी : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सयाल के समीप दामोदर नदी का जल स्तर 341.60 पर पहुंच गया है. इसे देखते हुए उरीमारी भूमिगत खदान संख्या एक-दो व तीन-चार से कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है. पूरे मामले की जानकारी लेने सीसीएल मुख्यालय रांची से जीएम सेफ्टी एसबी मराठे, सयाल पीओ पी नायक दामोदर पहुंचे.

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए खदान में कामकाज बंद कराया गया है. दोपहर दो बजे के बाद जलस्तर कम होना शुरू हुआ है. प्रबंधन जलस्तर पर नजर रखे हुए है. पानी बढ़ने के कारण सयाल व उरीमारी का वाटर सप्लाई पंप व मोटर भी डूब गया है. मालूम हो कि खतरे का लेवल 341 है. रामगढ़. बुधवार को सुबह हुई बारिश के बाद अचानक दामोदर नद का जलस्तर बढ़ गया है.

शहर में तो काफी तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन आस-पास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई. पतरातू समेत दामोदर नद के जल ग्रहण क्षेत्र में काफी तेज व मूसलाधार बारिश हुई. तेज बहाव देखने के लिए लोग दामोदर पुल पर जुटे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola