नेत्रहीन को पुलिस ने बनाया लूटपाट का चश्मदीद गवाह

Updated:
विज्ञापन

मगनपुर : गोला पुलिस ने एक नेत्रहीन व्यक्ति को लूटपाट मामले का चश्मदीद गवाह बना दिया. जब नेत्रहीन न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचा, तो न्यायाधीश सहित सभी लोग हक्के – बक्के रह गये. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, गोला थाना में कांड संख्या 41/2016 […]

विज्ञापन
मगनपुर : गोला पुलिस ने एक नेत्रहीन व्यक्ति को लूटपाट मामले का चश्मदीद गवाह बना दिया. जब नेत्रहीन न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचा, तो न्यायाधीश सहित सभी लोग हक्के – बक्के रह गये. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, गोला थाना में कांड संख्या 41/2016 के तहत लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था. इसमें एक व्यक्ति से रुपये की लूट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की कोइया निवासी चुनूवा करमाली को गवाह बनाया था.
पिछले दिनों न्यायालय से गवाही देने के लिए उसे नोटिस भेजा गया. लूटकांड के पीड़ित व्यक्ति ने भी चुनूवा को गवाही देने के लिए न्यायालय आने को कहा. चुनूवा कोर्ट का नोटिस पाकर न्यायालय पहुंचा. उन्होंने न्यायधीश को बताया कि वह देख नहीं सकता है. किसने मेरा नाम दे दिया, इस पर न्यायाधीश ने चुनूवा को वापस भेज दिया. उधर, चर्चा यह भी है कि इस केस के आइओ सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इस संदर्भ में चुनूवा ने बताया कि वह अपने 35 वर्षों में दुनिया नहीं देखा है.
हमें लोग पकड़ कर घर से बाहर और अंदर करते हैं. पुलिस के इस कारनामे पर कई सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्या इस मामले का खुलासा हो पायेगा. इस संदर्भ में गोला थाना प्रभारी अब्राहम हेंब्रम ने कहा कि यह घटना मेरे कार्यकाल का नहीं है. यह न्यायालय का मामला है. इसलिए इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. उधर, पुलिस के एक उच्चाधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच कर सुधार की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola