असुरक्षित महसूस कर रहे हैं विद्यार्थी

Updated at : 06 Jul 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
असुरक्षित महसूस कर रहे हैं विद्यार्थी

मामला : नागेश्वर महतो का गला कटने का विद्यालय में नहीं लगा है सीसीटीवी कैमरा प्रभात खबर अखबार पढ़ने के बाद विद्यालय पहुंची थी पुलिस नागेश्वर के बयान का सभी को है इंतजार गोला : गोला थाना क्षेत्र के बंदा स्थित बाल विकास केंद्र में 650 से अधिक छात्र – छात्राएं अध्ययनरत हैं. लेकिन प्रबंधन […]

विज्ञापन

मामला : नागेश्वर महतो का गला कटने का

विद्यालय में नहीं लगा है सीसीटीवी कैमरा
प्रभात खबर अखबार पढ़ने के बाद विद्यालय पहुंची थी पुलिस
नागेश्वर के बयान का सभी को है इंतजार
गोला : गोला थाना क्षेत्र के बंदा स्थित बाल विकास केंद्र में 650 से अधिक छात्र – छात्राएं अध्ययनरत हैं. लेकिन प्रबंधन द्वारा इनकी सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गयी है. हॉस्टल के कई कमरों में खिड़की -दरवाजे भी नहीं लगे हैं. विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाया गया है. विद्यालय गांव से दूर एकांत स्थल पर बना हुआ है. वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो नागेश्वर महतो (पांच वर्ष) के गला कटने की घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी मिल सकती थी. प्रधानाध्यापक धर्मनाथ महतो कह रहे हैं कि नागेश्वर का गला बेंच पर गिरने से कटा है.
लेकिन अब तक इसका कोई पुख्ता सबूत प्रबंधन ने प्रस्तुत नहीं किया है. अगर छात्र का गला बेंच पर कटा, तो वहां पर खून का धब्बा होना चाहिए था, जो नहीं मिला. घटना के पांच दिन तक इसकी सूचना पुलिस या किसी जनप्रतिनिधि को भी नहीं दी गयी थी. इससे यह घटना संदिग्ध लगती है. गौरतलब हो कि शनिवार को विद्यालय के छात्र नागेश्वर महतो का गला कट गया था. इसका इलाज मेडिका, रांची में किया जा रहा है. गला कटने का खुलासा अगर प्रभात खबर अखबार द्वारा नहीं किया जाता, तो शायद अभिभावक को डरा कर या प्रलोभन देकर इस घटना को दबाने का प्रयास किया जाता. बहरहाल, इस घटना का खुलासा घायल नागेश्वर महतो के बयान के बाद ही हो सकता है कि आखिर उसका गला कैसे कटा.
अभिभावक घर ले जा रहे हैं अपने बच्चों को
घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य छात्रों के अभिभावक विद्यालय से अपने बच्चों को घर ले जा रहे है. सरलाकला गांव के सुनील महतो, बंगडू महतो, संग्रामपुर के अमर महतो व अनीता देवी सहित कई अभिभावक विद्यालय से अपने बच्चों को घर ले गये हैं. यहां रह रहे छात्र-छात्राएं भी इस घटना के बाद डरे-सहमे हैं.
बेटा के होश में आने के बाद जिसका नाम लेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं : रोहित
घायल नागेश्वर महतो के पिता रोहित लाल महतो ने फोन पर बताया कि बेटा को होश तो आ गया है, लेकिन अभी तक वे अपने बेटे से नहीं मिले हैं. हमें देखने के बाद हो सकता है बेटा हमसे बात करना चाहे. इससे उसे दर्द हो सकता है. ऐसा डॉक्टर कहते हैं. इसलिए हम दूर से ही अपने बेटे को देख रहे हैं. बेटे को होश में आने के बाद वह गला काटने का आरोप जिस पर लगायेगा, हम उसे नहीं छोड़ेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola