व्यवसायियों की बैकिंग समस्याओं का होगा समाधान : संजय

Updated at : 27 Jun 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों की बैकिंग समस्याओं का होगा समाधान : संजय

रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा मंगलवार को चेंबर भवन में हुई. वार्षिक आम सभा दो सत्रों में आयोजित की गयी. प्रथम सत्र में व्यावसायिक सत्र तथा दूसरे सत्र में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्र दो रांची के क्षेत्रीय […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा मंगलवार को चेंबर भवन में हुई. वार्षिक आम सभा दो सत्रों में आयोजित की गयी. प्रथम सत्र में व्यावसायिक सत्र तथा दूसरे सत्र में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्र दो रांची के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय घोष व विशिष्ट अतिथि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रंजीत कुमार गाड़ोदिया थे.

आम सभा की अध्यक्षता रामगढ़ चेंबर के अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब ने की. संचालन विवेक कुमार अग्रवाल ने किया. मुख्य अतिथि संजय घोष ने कहा कि रामगढ़ के व्यवसायियों की बैंकिंग के संबंध में होनेवाली समस्याओं का निदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर व्यवसायियों को स्टेट बैंक से संबंधित कोई समस्या हो, तो उनके समक्ष लाने से वह निदान करेंगे. वह बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवसायियों को सहयोग करने का निर्देश देंगे. विशिष्ट अतिथि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रंजीत कुमार गाड़ोदिया ने कहा कि व्यवसायियों की समस्याअों के लिए चेंबर प्रतिनिधि प्रयासरत रहते हैं.

रामगढ़ चेंबर की ओर से मुख्य अतिथि को ज्ञापन सौंपा गया : मुख्य अतिथि संजय घोष को रामगढ़ चेंबर की ओर से आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में बैंक में रेजगारी जमा करने की सीमा एक हजार से बढ़ा कर पांच हजार करने, पॉश मशीन में लगने वाले शुल्क खत्म करने, रामगढ़ एसबीआइ में इ स्टांप जारी करने की सुविधा देने, एसबीआइ में काउंटर की संख्या बढ़ाने आैर रामगढ़ व्यावसायिक क्षेत्र में एटीम की स्थापना करने की मांग की गयी.
सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया : आम सभा में सह सचिव गोपाल शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. चेंबर द्वारा किये गये क्रिया -कलापों को आम सभा में रखा गया. आम सभा में स्वागत भाषण चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल शर्मा ने दिया. वर्ष 2017-18 का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष संजीव चड्ढा ने प्रस्तुत किया. कंस्टीच्यूशन व बाइ लॉज कमेटी के अध्यक्ष डीपी सिंह ने चेंबर लॉ में कुछ सुधार से संबंधित बातों को रखा. वार्षिक आम सभा में पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनजी सिंह, बालकृष्ण जालान, मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू चतुर्वेदी, अरुण कुमार राय, कमलेश्वर सिंह, राम बाबू, मृत्युंजय केशरी, सरोज सिंह, अरुण राय, अमरेश गणक, दिनेश पोद्दार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola