महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप

Updated at : 10 Nov 2017 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप

पिछले माह लोगों ने मारपीट व गाली गलौज की थी परिवार को जान से मारने तथा सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी गिद्दी (हजारीबाग) : कंजगी गांव की एक महिला को कुछ लोग डायन कह कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं.पीड़ित महिला ने गिद्दी थाने में लिखित शिकायत की है और प्रताड़ित […]

विज्ञापन
पिछले माह लोगों ने मारपीट व गाली गलौज की थी
परिवार को जान से मारने तथा सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी
गिद्दी (हजारीबाग) : कंजगी गांव की एक महिला को कुछ लोग डायन कह कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं.पीड़ित महिला ने गिद्दी थाने में लिखित शिकायत की है और प्रताड़ित करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित महिला कुंती देवी का कहना है कि वह अपने पति दिनेश बेदिया व बच्चों के साथ कंजगी गांव में रहती है. पति मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते हैं. गांव के डेगन बेदिया, सुमित्रा देवी, सुरेंद्र नायक, मनी देवी, बालेश्वर बेदिया, बालो देवी हमें डायन कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. डेगन बेदिया, सुरेंद्र नायक, बालेश्वर बेदिया हम पर बुरी नीयत रखते हैं और छेड़छाड़ करते हैं.
पिछले माह उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट व गाली गलौज की थी. मेरे कपड़े भी फाड़ दिये थे.यह सूचना थाने में हमने दी थी. पर मुखिया एवं पंसस देवनदंन यादव, गोपाल बेदिया, रामप्रसाद घासी ने पंचायत कर हमें डरा दिया था. इसके कारण लिखित शिकायत हमने वापस ले लिया था.
पंचायत का लिखित पेपर डेगन बेदिया ने रख लिया है. मांगने पर पैसे की मांग की जाती है. पीड़ित महिला का कहना है कि वे लोग पूरे परिवार को जान से मारने तथा सामाजिक बहिष्कार करके गांव से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola