पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद: हॉकी, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल में हुए सेमीफाइनल, समापन आज

Updated:
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद: हॉकी, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल में हुए सेमीफाइनल, समापन आज

विज्ञापन

रांची. झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सशस्त्र पुलिस टू टाटीसिलवे रांची की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है. चौथे दिन शुक्रवार को तीन इवेंट के सेमीफाइनल और लीग मुकाबले खेले गये. हॉकी पुरुष के पहले मैच में झारखंड सशस्त्र पुलिस दो ने सात को 2-0 से हराया. वहीं दूसरे मैच में झारखंड सशस्त्र पुलिस नौ ने एसआइआरबी टू को 2-1 से पराजित किया. वहीं तीसरे मैच में झारखंड सशस्त्र पुलिस सात ने एसआइआरबी वन को 4-0 से हराया. इसके बाद बास्केटबॉल पुरूष के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड सशस्त्र पुलिस सिक्स ने फोर को 66-24 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड सशस्त्र पुलिस वन ने 10 को 33-21 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. जबकि वॉलीबॉल पुरूष के पहले सेमीफाइनल में झारखंड सशस्त्र पुलिस टू ने आइआरबी वन को 25-16 व 25-14 से हरा कर फाइनल में पहुंचा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड सशस्त्र पुलिस वन ने आइआरबी नौ को 25-17, 26-28 व 25-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. शनिवार को इस प्रतियोगिता का समापन 3.30 बजे किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सशस्त्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक पटेल मयूर कन्हैया लाल उपस्थित रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola