ट्रेन से गिर कर युवक घायल, रिम्स रेफर
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर 34 वर्षीय अभिषेक कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका दोनों हाथ कट गया है.
मेदिनीनगर. डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर 34 वर्षीय अभिषेक कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका दोनों हाथ कट गया है. उसे एमएमसीएच में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 12:30 बजे अभिषेक अपनी बहन को डालटनगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था. झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस पर बैठा कर ट्रेन से उतर रहा था. इसी क्रम में ट्रेन खुल गयी. जिससे युवक फिसल कर पटरी के नीचे गिर गया. जिससे उसके दोनों हाथ कट गये. वह प्लेटफार्म के नीचे दुबका रहा. ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ जवानों ने उसे उठा कर अस्पताल भिजवाया. घायल युवक अभिषेक पलामू जिले के पाटन थाना के हिसरा बरवाडीह गांव का रहने वाला है. अभिषेक का दोस्त कुंदन शुक्ला भी साथ में था. उसने बताया कि उसकी जान बच गयी है. लेकिन स्थिति गंभीर है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए