थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के खुंटार खुर्द गांव के मुकेश साव की मौत हो गयी. मंगलवार को बरांव गांव में थ्रेसर मशीन से धनकटनी करने गया था.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के खुंटार खुर्द गांव के मुकेश साव की मौत हो गयी. मंगलवार को बरांव गांव में थ्रेसर मशीन से धनकटनी करने गया था.जहां वह थ्रेसर की चपेट में आ गया. इसकी सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि धन कटनी के क्रम में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से थ्रेसर मालिक 23 वर्षीय मुकेश कुमार साव की मौत हो गयी. परिजनों द्वारा इससे संबंधित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. मृतक के पिता सुरेश साव ने बताया कि मुकेश मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से थ्रेसर लेकर बरांव गांव में धन कटनी करने गया था. जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे और थाना को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola