खाना खाने के बाद कमरे में सोया युवक, सुबह मिला मृत ; मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पलामू. विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरिया टोला में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ पपन का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. मृतक मनु चंद्रवंशी का पुत्र था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उसके घर पहुंच गये.

विज्ञापन

सुबह कमरे में मृत मिला युवक

जानकारी के अनुसार, आकाश गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था. शुक्रवार की सुबह परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola