मेदिनीनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ ,पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में ट्यूशन जा रही नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने उसे सुनसान जगह ले जाकर घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र में कुणाल कुमार नामक युवक पर एक नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मामले को लेकर नाबालिग के परिजनों ने शहर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

ट्यूशन छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया

नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे नाबालिग ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान उसके घर के बगल में रहने वाले कुणाल कुमार ने ट्यूशन छोड़ने के बहाने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया. आरोप है कि इसके बाद वह नाबालिग को 20 फुटा पुल वाले रोड की ओर एक सुनसान जगह पर ले गया.

मौका पाकर परिजनों को किया फोन

परिजनों के अनुसार, सुनसान जगह पर युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. नाबालिग ने मौका पाकर अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग को अपने साथ ले गये. परिजनों के आने की सूचना मिलने पर आरोपी वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया गया कि आरोपी बाजार क्षेत्र की एक केक दुकान में काम करता है. आवेदन मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola