युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था
विज्ञापन
हुसैनाबाद.
दंगवार ओपी क्षेत्र के बेलबीघा पंचायत के काजरात गांव में सरोज मेहता (32 वर्ष) ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगा ली. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है. शव घर से कुछ दूर एक बेर के पेड़ में लटका हुआ मिला. इसकी सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी संजय यादव गुरुवार को दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार सरोज मेहता का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिससे नाराज होकर वह घर से निकला व फांसी लगा ली.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन