महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं: विनय

Updated:
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार रांची के आदेश पर जेंडर व नेतृत्व विषय पर निर्वाचित महिला मुखियाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पलामू, सरजा, मेदिनीनगर में शुरू हुआ

विज्ञापन

पलामू प्रमंडलीय महिला मुखियाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फोटो 2 डालपीएच- 1 सतबरवा. पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार रांची के आदेश पर जेंडर व नेतृत्व विषय पर निर्वाचित महिला मुखियाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पलामू, सरजा, मेदिनीनगर में शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर अनूप तिवारी, अरुण पांडेय, पूनम सिंह, रोशन पाठक, राजू रंजन, विजय सिंह तथा सरजा मुखिया अलका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मास्टर ट्रेनर अनूप तिवारी के द्वारा महिला मुखियाओं का जेंडर तथा नेतृत्व क्षमता पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में महिलाओं के प्रति असमानता का भाव देखने तथा सुनने को प्रतिदिन मिलता है. जिसके कारण महिलाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता कुटिल होती नजर आयी है. आज की महिला समाज के किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है इसलिए हम सभी को महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा और असमानता जैसे अन्य कुरीतियों को मिटाने के लिए आगे आने की जरूरत है. वही संस्था के प्राचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से काम नहीं है. पुरुषों के हर एक कार्य में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. एक गृहिणी से लेकर पायलट बनकर अपने अंदर की क्षमता को दुनिया के सामने उजागर कर रही हैं इसलिए महिलाओं के अंदर की प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए तथा होनहार महिलाओं को आगे बढ़ाने में हौसला अफजाई करने की जरूरत है. झारखंड सरकार ने महिलाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक विकास के लिए पंचायती राज के तहत आरक्षण की व्यवस्था कर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है. इस अवसर को अपने कार्य तथा नेतृत्व क्षमता से दुनिया को लोहा मनवाने की जरूरत है. प्रशिक्षण दौरान महिला मुखियाओं को 15 वें वित्त , महिलाओं को किसी भी कार्य में बराबरी का भागीदार बनाना, सरकारी राशि को जनहित से जुड़े कार्यों में समुचित उपयोग करने जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण में बारी पंचायत की मुखिया निरोतमा कुमारी, सतबरवा प्रखंड के मुखिया संघ के उपाध्यक्ष रिंकी यादव समेत पलामू प्रमंडल लातेहार गढ़वा तथा पलामू के करीब 85 महिला मुखिया शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola