ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

पलामू के मोहम्मदगंज में मालगाड़ी की चपेट में आने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला इलाज के लिए जपला जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के करडंडा गाव की महिला अनिता देवी 48 की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 7.30 बजे की है. परिजनों के अनुसार महिला इलाज कराने जपला जाने के लिए घर से कहकर निकली थी. कान में कम सुनाई देने के कारण ट्रेन आने की भनक नही लगी. ट्रेन उसे पीछे टक्कर मार दी. अनिता को डीजीआर ट्रेन पकड़ना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

काशी स्रोत रेल पुल पार करते समय पोल संख्या 347/ 13- 15 के बीच रिभरसेबल रेल पटरी पर डाउन दिशा में आ रहे मालगाड़ी की चपेट में आ गयी. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसका पति बाहर कमाने गया है. महिला का दो पुत्र व दो पुत्री है. सूचना पर रेल पुलिस पहुंच कर अग्रेतर करवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola