महिला ने पति पर लगाया चार दिन के नवजात की हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव में चार दिन के मासूम की मौत हो गयी. मां का आरोप है बच्चे के पिता ने ही गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव में चार दिन के मासूम की मौत हो गयी. मां का आरोप है बच्चे के पिता ने ही गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. घटना 30 दिसंबर की 4.30 बजे शाम की बतायी जाती है. इस संबंध में मृतक नवजात बच्चे की मां गुंजन मिश्रा ने गांव मदनपुर बनिया थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद के रहनेवाले अपने पति गौरव पाठक के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत की है. गुंजन मिश्रा ने बताया कि वह पति के साथ ट्रेन से जपला स्थित अपने नाना श्याम बिहारी मिश्रा के घर ऊपरी गांव आ रही थी. जपला स्टेशन पर पहुंचते ही उसे लेबर पेन होने लगा. इसकी सूचना उन्होंने अपने नाना को दी. नाना ने महिला को इलाज के लिए ऊपरी गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गये. जांच के बाद वहां से अपने घर ऊपरी चली गयी. दूसरे दिन 27 दिसंबर को फिर से तबीयत बिगड़ने पर उसी क्लीनिक में लाया गया, जहां नॉर्मल डिलीवरी से लड़का का जन्म हुआ. महिला उसी दिन अपने नाना के घर लौट आयी. आरोप है कि 30 दिसंबर को नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया की नवजात की मां कई तरह के बयान दे रही है, कभी इंजेक्शन देने की बात कह रही, तो कभी कोई दवा का ड्रॉप मिला कर देने की बात कह रही है, पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola