सब्जी विक्रेता को चाकू मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता सुखदेव कुमार मेहता को चाकू मारकर घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पाटन पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता सुखदेव कुमार मेहता को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. उसके लिखित बयान पर पाटन थाना में मामला दर्ज किया गया है.आवेदन में कहा गया है कि वह सब्जी बिक्री करने के लिए बाजार गया था.इसी बीच पंडवा थाना के लामीपतरा निवासी मिठू सिंह उसके पास पहुंचे.उसने उससे सब्जी खरीदी.लेकिन जब उनसे सब्जी का पैसा मांगने लगा तो उसने(मिठू सिंह)उसे पैसा नहीं दिया.इसी को लेकर दोनों हो ओर बात बढ़ गयी.तभी मिठू सिंह द्वारा चाकू निकाल कर उस पर वार कर दिया गया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.इसकी सूचना मिलने पर उसे पाटन थाना पहुंचाया.इसके बाद पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola