ePaper

पारिवारिक विवाद में दो छात्रों का अपहरण, चार गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में दो छात्रों का अपहरण, चार गिरफ्तार

अपहृत छात्र दो घंटे के अंदर मुक्त

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के एक स्कूल के दसवीं के दो छात्रों का गुरुवार की दोपहर अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों छात्रों को अपहरण के दो घंटे के बाद मुक्त करा लिया. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों छात्र स्कूल से पढ़कर निकले थे. इसी क्रम में स्कूटी से जा रहे एक छात्र को अपराधी कब्जे में लेकर कचरवा डैम की तरफ गये. उस पर दबाव बनाया कि अपने दोस्त को फोन कर बस से उतरने को कहे. इसके बाद जैसे ही उसका दोस्त कचहरी के पास बस से उतरा, अपहरणकर्ताओं ने उसका भी अपहरण कर लिया. इस मामले में पुलिस ने प्रशांत तिवारी, नीरज कुमार चंद्रवंशी, कुंदन कुमार पांडेय व वैभव भास्कर को सदर थाना क्षेत्र के गुरियाही से गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि जिस छात्र का कचहरी के सामने से अपहरण किया गया था. उसके परिवार व अपहरणकर्ता प्रशांत तिवारी के बीच पारिवारिक विवाद था. प्रशांत तिवारी ने उसके परिवार में भय बनाने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया कि जिस छात्र का स्कूल के सामने से अपहरण किया गया था. उसके पिता ने एसपी के ऑफिशियल नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद शहर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटना में शामिल उक्त चारों को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि जिस छात्र का पहले अपहरण किया गया था, उसे अपहर्ताअों ने उसके दोस्त का लोकेशन लेने के बाद वहीं रुकने को कहा था. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने दूसरे छात्र का कचहरी चौक से अपहरण किया. एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताअों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है. इस कांड में छह व्यक्ति शामिल थे. शेष दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola