अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
27570 नकद व बाइक बरामद
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 490 ग्राम अफीम व 27570 रुपये नकद बरामद किया गया है. दोनों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. इनमें अनिल राजपूत (मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, यूपी) व संजय कुमार (ग्राम बरवइया, पांकी, पलामू) शामिल हैं. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम लेकर बिक्री करने आ रहे हैं. जिन्हें.सदर थाना की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रजवाडीह में गिरफ्तार किया. इनके पास से अफीम, नकदी के अलावा दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व एक बाइक बरामद किया गया है. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार, सब इंस्पेक्टर भरत भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन