ePaper

झारखंड में 10 घंटे तक ट्रक चालकों का तांडव, पुलिस पर पथराव, बसों में तोड़फोड़, बाल-बाल बचे पूर्व सांसद-विधायक

Updated at : 09 Jan 2024 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 10 घंटे तक ट्रक चालकों का तांडव, पुलिस पर पथराव, बसों में तोड़फोड़, बाल-बाल बचे पूर्व सांसद-विधायक

पुलिस समझाने के बाद भी चालक हटने को राजी नहीं हुए. पुलिस बल प्रयोग करके उन्हें वहां से हटाने की रणनीति बना ही रही थी कि ट्रक चालकों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर पुलिस से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए.

विज्ञापन

हिट एंड रन कानून के विरोध में पलामू जिले के छतरपुर में मंगलवार (नौ जनवरी) को ड्राइवरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस पर कई बार पथराव हुआ. पूर्व सांसद और विधायक अपने परिवार के साथ जाम में फंस गए. एंबुलेंस तक को जाने का रास्ता नहीं दिया गया. इस रास्ते से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह आठ बजे से 10 घंटे तक रोड को जाम कर दिया गया. बताया जा रहा है सड़क जाम कर रहे ड्राइवर नशे में थे. ड्राइवरों के हमले में पूर्व सांसद के दो गार्ड घायल हो गए हैं. कम से कम तीन बार पुलिस वालों को वहां से खदेड़ा गया. पुलिस पर हुए पथराव में कम से कम चार जवान घायल हो गए. इन ड्राइवरों ने कई बसों के शीशे तोड़ दिए. उग्र ड्राइवरों के आगे पुलिस की एक न चली.

लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर पुलिस के सामने तन गए

छतरपुर के उदयगढ़ मोड़ और सड़मा स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक चालकों ने फोरलेन एनएच 98 को सुबह करीब आठ बजे से जाम कर पूरी तरह से नाकेबंदी कर दी. सूचना मिलने पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर छतरपुर पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा, हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा दास, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार मौके पर पहुंचे. ट्रक चालकों से जाम हटाने का आग्रह किया. पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी चालक हटने को राजी नहीं हुए. पुलिस बल प्रयोग करके उन्हें वहां से हटाने की रणनीति बना ही रही थी कि ट्रक चालकों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर पुलिस से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए.

नशे में धुत थे ड्राइवर, पुलिस की एक न चली

ट्रक चालकों का आक्रोश देखकर पुलिस ने अपना तेवर नरम कर लिया. सड़क जाम के दौरान चालकों ने जमकर उत्पात मचाया. बड़े वाहनों को सड़क पर खड़ा करके जाम कर दिया. जाम की वजह से निजी कार व दो पहिया वाहन आगे नहीं जा पाए. कार व पिकअप के चालक वाहन लेकर जाने की कोशिश की, तो जाम लगा रहे ड्राइवरों ने उसे जूते-चप्पल की माला पहना दी. एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे. मरीज छटपटाते रहे, लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि जाम कर रहे लोग नशे में धुत थे. मरीजों को मीडिया की पहल पर वाहन को जाम से निकलवाया गया. जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे.

Also Read: हिट एंड रन कानून पर झारखंड चैंबर की आपात बैठक, किशोर मंत्री ने चालकों व ट्रांसपोर्टरों से की ये अपील

छोटे बच्चे रहे परेशान, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन वापस लिया जा चुका है. बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर हंगामा खड़ा किया गया. करीब छह किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही. इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोग दिन भर परेशान रहे. भोजन व पानी के लिए भी तरसते रहे. सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को हुई. छतरपुर इलाका दिन भर बंधक बना रहा. कई यात्री पैदल ही आगे बढ़ गए. करोड़ों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ.

ड्राइवरों ने दिन भर मचाया उत्पात

जानकारी के अनुसार, छतरपुर के आसपास के गांव में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो ओडिशा, रायगढ़ और अन्य शहरों में ट्रक चलाते हैं. हिट एंड रन कानून लागू होने के विवाद गाड़ी चलाना छोड़कर दो दिन पहले अपने घर लौटे हैं. इन्हीं चालकों ने सड़क को जाम कर दिन भर उत्पात मचाया. शाम होने के बाद अब जाकर पुलिस इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Also Read: देवघर में चालको ने किया सड़क जाम, लोग रहे परेशान, हिट एंड रन कानून को लेकर मोहनपुर में विरोध

दो जगह लगाया जाम

आठ बजे से फोरलेन एनएच-98 पर दो अलग-अलग जगहों पर सड़क को जाम किया गया. देर शाम तक पुलिस सड़क से जाम हटाने का प्रयास करती रही. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तो ट्रक चालकों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. जवान सुरेश कुमार झा व प्रदीप कुमार को सिर में चोट लगी है. दो अन्य जवान को हल्की चोटें आयीं हैं. इस मार्ग से गुजर रही चौहान बस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. टायर से हवा निकाल दी. क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे छतरपुर विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार के वाहन को भी क्षति पहुंचायी गई है. हालांकि, पथराव में वे दोनों बाल-बाल बच गये. एक जवान को चोट लगी है. एसडीपीओ अजय कुमार एंटी लैंडमाइंस वाहन से मौके पर पहुंचे. पथराव हुआ, तो वहां से बैरंग लौट गए.

Also Read: ‘हिट एंड रन’ कानून का विरोध : चालकों की हड़ताल का व्यापक असर, नहीं चले ट्रक, बस व ऑटो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola