कट्टा व गोली के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 9:33 PM
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये
चैनपुर. थाना क्षेत्र के हंसा गांव के समीप बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत के सेमरा गांव के खरोह टोला के अख्तर अंसारी, पुत्र मुमताज अंसारी व विजय कुमार राम का नाम शामिल है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम चैनपुर-हंसा झारीवा सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी बीच एक बिना नंबर प्लेट की नयी बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे. तलाशी के दौरान इनके पास एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया. वहां पूछताछ के बाद तीनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










